फ़िरोज़ाबाद : आज दिनांक 11 मार्च 2020 को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि ग्राम नारखी धौकल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा संत गाडगे सेवा समिति द्वारा नाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें *मुख्य अतिथि राकेश दिवाकर पूर्व चेयरमैन फ़िरोज़ाबाद* रहे ।और विशिष्ट अतिथि श्री कमल सिंह दिवाकर जिला महासचिव समाजवादी पार्टी रहे। और दिवाकर समाज के अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी दिवाकर समाज के लोगो द्वारा मुख्य अतिथि राकेश दिवाकर व विशिष्ट अतिथियों का माला व पगङी बाँध कर सभी ने स्वागत किया।और मुख्य अतिथि का दिवाकर समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया।और मुख्य अतिथि की प्रशंसा की। नाल प्रतियोगिता का जो आयोजन किया गया है उसमें सभी ने अपनी अपनी सहभागिता निभाई ।बाबा संत गाडगे सेवा समिति की इस नाल प्रतियोगिता का आयोजन जीतू दिवाकर दिनेश दिवाकर रामअवतार दिवाकर नरोत्तम दिवाकर कबीर दिवाकर धर्मेंद्र दिवाकर संजीव दिवाकर आदि समस्त दिवाकर समाज के द्वारा किया गया।
Wednesday, March 11, 2020
बाबा संत गाडगे सेवा समिति द्वारा नाल प्रतियोगिता का आयोजन

Friday, March 6, 2020
खाटू श्याम मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन
सीoपीo सिंह राठौर
शिकोहाबाद : स्टेशन रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिकोहाबाद क्षेत्राधिकारी इंदु प्रभा एवं शिकोहाबाद उप जिला अधिकारी एकता सिंह ने फीता काट एवं ज्योति प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तत्पश्चात खाटू श्याम महाराज के दर्शन किए उसी दौरान ठाकुर जी रसोई के अध्यक्ष एवं सानू चौधरी और उनकी मित्र मंडली ने अतिथियों का माला एवं शॉल और राधा कृष्ण की प्रतिमा भैन्ट कर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम में खाटू श्याम महाराज के दरबार में छप्पन भोग लगाकर एवं भजन गानों के साथ एक दूसरे को तिलक एवं कलावा बांध कर होली की शुभकामनाएं दी! कार्यक्रम में बाहर से आए संगीत कलाकारों ने अपनी कलाओं से सभी का दिल जीत लिया उपस्थित सभी लोगों ने कलाकारों की जमकर तारीफ की! मुख्य अतिथियों ने इस तरह के कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की कार्यक्रम का संचालन रोटी बैंक के मीडिया प्रभारी हरचरन सिंह चन्नी के द्वारा किया गया ! इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अजय कुमार आहूजा राजीव गुप्ता मनोज गुप्ता वेदप्रकाश उर्फ गोलू गुप्ता श्यामवीर राठौर डॉ दिलीप यादव सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे
Thursday, March 5, 2020
06 मार्च से शुरू होगा हीरो मोटोकॉर्प द्वारा तीन दिवसीय मेगा सर्विस कार्निवल
सीo पी o राठौड़
शिकोहाबाद नगर के रवि गेस्ट हाउस में कल से हीरो मोटोकॉर्प द्वारा तीन दिवसीय मेगा सर्विस कार्निवल का आयोजन छह से आठ मार्च तक किया जा रहा है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कंपनी की तरफ से आए अभिषेक अमरनाथ सर्विस मैनेजर ने बताया कि कैंप में फ्री चैकअप, सर्विस, फ्री पॉलिशिंग, वॉशिंग एवं फ्री नाइट्रोजन, फ्री प्रदूषण की जांच, हीरो की नई गाड़ियां लेने पर दस हजार रुपये तक का नगद लाभ मिलेगा। इस दौरान कंपनी के पदाधिकारी उपभोक्ता को फ्री हैल्थ चैकअप, एक्सपर्ट द्वारा राइड सेफ प्रोग्राम, सुरक्षित गाड़ी चलाने के टिप्स, हीरो की सभी दुपहिया वाहन पर मिलने वाली पांच सालकी वारंटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। हीरो जैनुइन एक्सेसरीज के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा कार्निवल में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम में भी रखे गये हैं। इसके साथ ही कंपनी लकी ड्रा का कांटस्ट एवं हर घंटे एक लकी कस्टमर को सुनिश्चित उपहार भी दिया जायेगा। अश्वनी सिंह ने सभी उपभोक्ताओं से इस कार्निवल का लाभ उठाने की अपील की है। इस अवसर पर रिषभ उप्रेती, दीपंदर सिंह, ठाकुर अश्वनी सिंह, सजल वर्मा, किशन कुमार शर्मा और ठाकुर गोल्डी सिंह मौजूद रहे।
Wednesday, March 4, 2020
शराब माफियाओ के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी ,पकड़ी लाखो की शराब
चंद्र प्रकाश राठौड़
शिकोहाबाद : मंगलवार दोपहर आबकारी इंस्पेक्टर और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही लगभग एक करोड़ की शराब से भरा ट्रोला पकड़ लिया था। हालांकि इस दौरान चालक और दो तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने ट्रक स्वामी रवि कुमार डांगी पुत्र कालू डांगी निवासी डंगी मोहल्ला सदर बाजार गंगरार चित्तौड़गढ़ राजस्थान सहित तीन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बुधवार को सीओ इन्दुप्रभा ने कोतवाली परिसर में पत्रकारों को पकड़ी गई अवैध शराब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब की तस्करी रोकने को चेकिंग कराई जा रही थी। तीन मार्च को दोपहर नौशहरा पुल से आगे एनएच-टू पर आबकारी इंस्पेक्टर कौशल किशोर और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने टीम के साथ एक ट्रक का पीछा किया और उसे रुकवा लिया। लेकिन तब तक ट्रक चालक और उसमें सवार दो तस्कर भागने में सफल हो गये। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शराब की पेटियों की गिनती कराई। ट्रक में धान की भूसी में छिपी लगभग 864 पेटी इंपीरियल ब्लू शराब बरामद की। जिसकी बाजारू कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। जबकि ट्रक स्वामी सहित तीन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Tuesday, March 3, 2020
*धनगर समाज के लिए ये ऐतिहासिक निर्णय*
*लखनऊ। पूर्व मंत्री/भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया जिससे एसपी सिंह बघेल की सांसदी पर लटक रही तलवार हट गई है। इससे धनगर समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आज के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. धर्म सिंह धनगर ने कहा कि कोर्ट का फैसला धनगर समाज के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होने बताया कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र सहित उत्तर भारत में बसने वाले धनगर समाज के लोगों को उत्तर प्रदेश में गड़रिया की उपजाति के तहत अनुसूचित जाति का दर्जा मिला हुआ है। 1950 में भारत सरकार और फिर उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे विधिवत अधिसूचित कर रखा है। सांसद एसपी सिंह बघेल इसी जाति से आते हैं।बताते चलें कि एसपी सिंह बघेल से 2019 में आगरा में पराजित बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी ने उनके अनूसूचित जाति का न होने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में उनके निर्वाचन को रद्द किए जाने की याचिका दायर कर रखी थी, जिसके विरोध में डाॅ. धर्म सिंह धनगर हाईकोर्ट में एसपी सिंह बघेल की ओर से लगातार पैरवी कर रहे थे। पहले सपा एवं बसपा से जुड़े रहे एसपी सिंह बघेल आठ बार चुनाव जीत चुके हैं। 2015 में ये भाजपा में शामिल हुए, अमित शाह ने इन्हे भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया।* *फिरोजाबाद की टूंडला विस सीट से चुनाव जीतने के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार में उन्हे पशुधन विकास विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। आगरा से सांसद चुने जाने पर एसपी सिंह बघेल ने 15 जनवरी 2019 को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पूर्व भी वे 1998/1999/2004 में लगातार लोस का चुनाव जीते थे। 2007 के परिसीमन में नई सीट फिरोजाबाद अस्तित्व में आई थी। 2009 में अखिलेश यादव ने इन्हे हराया था।मूल रूप से औरैया जिले के रहने वाले एसपी सिंह बघेल मध्य प्रदेश में पुलिस की नौकरी में थे। 1993 में पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आ गए। क्षएसपी सिंह बघेल कई चुनाव हारे तो लगातार जीत का भी रिकार्ड बनाया, इन्होने 2019 में 2,11,546 वोटों से बसपा के मनोज सोनी को हराकर आगरा लोस सीट से जीत दर्ज की।*
Sunday, March 1, 2020
52 रुपये सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, नई दरें आज से लागू
Updated: Sun, 01 Mar 2020 07:3
होली के पहले घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 52.50 रुपए सस्ता हो गया है। अभी तक 893.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर मार्च माह में 841 रुपए की मिलेगा। फरवरी मध्य में इस पर 144.50 रुपये का इजाफा हुआ था। नई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं।
मासिक रेट रिवीजन में तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में भी 84.50 रुपए की कटौती की है। कारोबारियों को कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 1465.50 रुपये चुनाने होंगे। पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर भी 18.50 रुपये सस्ता हुआ है। छोटू सिलेंडर अब 308 रुपए का पड़ेगा।
325.71 रुपए की सब्सिडी
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव (गैर सब्सिडी रेट) में कमी के बाद अब उपभोक्ताओं के खाते में 325.71 रुपए की सब्सिडी आएगी। यानी सब्सिडी वाला सिलेंडर उपभोक्ताओं को करीब 515 रुपए का पड़ेगा।
12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है सरकार
वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन
शिकोहाबाद:-आज दिनाँक 01-03-2020 को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन नगला किला दक्षिणी पर किया गया जिसमें मुख्य अथिति नगला किला दक्षिणी के वार्ड 07 की सभासद ललिता कुमारी द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया मेले में जिला कॉर्डिनेटर प्रबल प्रताप जी, जिला आयुष्मान अधिकारी गौरब शाक्य जी , प्रभारी अधिकारी नगला किला दक्षिणी डॉ राजकुमार सिंह ,डॉ मनोज मिश्रा जी ,ई.एन.टी. सर्जन डॉ अनूप कुमार जी, एल.टी.सौरभ शर्मा ,फार्मासिस्ट ज्योति यादव, स्टाफ नर्स अंजली कुमारी, स्टाफ नर्स मंजू यादव,एवं समस्त ए.एन.एम.,वी एल. ई. कुलदीप यादव द्वारा लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाना सुचारू चला और मेले मैं निःशुल्क पंजीकरण सुविधा , निःशुल्क पैथोलॉजी जाँचे , कैंसर की स्क्रीनिंग, उच्चरक्तचाप,मधुमेह एन.सी.डी. की स्क्रीनिंग की गई । मेले में 50 से अधिक संख्या मैं लाभार्थियों ने उक्त सभी सुबिधाओं का लाभ लिया मेले मैं आमंत्रित वार्ड सभासदप्रतिनिधि शीलेन्द्र सिंह द्वारा मेले को और सफल बनाने एवं क्षेत्र मैं और प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लाभार्थियों का प्रतिभाग और पूर्ण सहयोग का अस्वासन दिया गया ।इस मौक़े पर क्षेत्रीय लोग अशोक कुमार आदित्य कुमार विशेष यादव उदय राघव अंकित आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
जनता क्यों कर रही पुलिस कप्तान व एसपी ग्रामीण राजेश कुमार की तारीफ*
*Circle* **जनता क्यों कर रही पुलिस कप्तान व एसपी ग http://dhunt.in/bXvmt?s=a&uu=0xb3b661e5f92b48c0&ss=wsp Source : "C P Singh ...
-
*Circle* **जनता क्यों कर रही पुलिस कप्तान व एसपी ग http://dhunt.in/bXvmt?s=a&uu=0xb3b661e5f92b48c0&ss=wsp Source : "C P Singh ...
-
उप जिलाधिकारी देवेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में बृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जागरूकता का आयोजन किया गया chandra prakash rathor शिकोहाब...
-
खबर 01 एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने संभाली 55 घंटे के लॉक डाउन की कमान शिकोहाबाद एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने 55 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे द...