शिकोहाबाद :नगर पालिका द्वारा सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड, डिपो कार्यालय, रोडवेज बसों की सफाई के बाद उन्हें सेनिटाइज कराया गया। इस दौरान एआरएम राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। पूरे डिपो परिसर में कोरोना वायरस के बाचव हेतु दवा का छिड़काव भी कराया गया। अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा कि पालिका द्वारा पूरे नगर में दवा का छिड़काव कराकर सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Thursday, March 19, 2020
नगर पालिका ने रोडवेज बस स्टैंड, कार्यालय और बसों को किया सेनिटाइज
शिकोहाबाद :नगर पालिका द्वारा सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड, डिपो कार्यालय, रोडवेज बसों की सफाई के बाद उन्हें सेनिटाइज कराया गया। इस दौरान एआरएम राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। पूरे डिपो परिसर में कोरोना वायरस के बाचव हेतु दवा का छिड़काव भी कराया गया। अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा कि पालिका द्वारा पूरे नगर में दवा का छिड़काव कराकर सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कोरोना से बचाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर में बांटे मास्क
19 March 2020
शिकोहाबाद : कोरोना वायरस से आम जन को सुरक्षित करने के लिए अब सामाजिक, राजनैतिक लोग भी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ा बाजार में मास्क वितरित किये गये।
जिससे लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षित किया जा सके। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार व महानगर महामंत्री अवधेश पाठक के नेतृत्व में सभासद सुशील जैन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश यादव, रिंकू शर्मा, विजय सिंह, श्रीनिवास शर्मा, विश्नू सक्सेना, नरेंद्र प्रधान, सुशील यादव, निर्देश यादव, आनंद यादव, कुलदीप गुप्ता (जौनू) आदि ने बड़ा बाजार और गुड़मंडी में जाकर व्यापारियों, दुकानदारों और बाजार में आने वाले ग्रामीण लोगों के साथ ही रिक्शा चालकों को भी मास्क वितरित किये। इस अवसर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम जनता को कोरोना वायरस से सावधानी बरतने की अपील की।
Tuesday, March 17, 2020
संज्ञान में आते ही तुरंत कराई राठौर गली में विद्युत पोल की व्यवस्था
स्थानीय लोगों ने की अधिशासी अभियंता की जमकर तारीफ
शिकोहाबाद : नरकी जीवन जी रहे राठौर गली के बाशिंदों के चेहरों पर खुशी की चमक देखने को मिली ! मामला मैनपुरी चौराहा के आव गंगा रोड के राठौर गली का है इस गली में कई वर्षों से विद्युत पोल की कोई व्यवस्था नहीं है विद्युत उपभोक्ता लकड़ी के सहारे अपनी विद्युत केबिलों को अपने घर तक ले जाते हैं जिस कारण गली में विद्युत केबिले झूले की तरह झूल रही है कई बार विद्युत केविले टूट कर नाली में गिर जाती हैं जिस कारण विद्युत करंट नाली में दौड़ जाता है गली के लोगों का कहना है इस गली में छोटे-छोटे बच्चों का बहुत डर रहता है कहीं कोई इसे पकड़ना ले कई बार विद्युत विभाग को अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं! जबकि इस संज्ञान में अधिशासी अभियंता झब्बू राम का कहना है इस गली का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था अब यह मेरे संज्ञान में आ गया है और मैं कुछ समय के अंतराल से विद्युत पोल की व्यवस्था करवाता हूं! और इस गली के किसी भी वाशिंदे को परेशान होने की कोई बात नहीं है विद्युत पोल पर रोशनी की भी उचित व्यवस्था की जाएगी ! उनकी कार्यशैली को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की जनपद में ऐसे अधिकारी होने चाहिए!
Saturday, March 14, 2020
प्रैस क्लब शिकोहाबाद द्वारा किया गया होली मिलन समारोह
हंसी खुशी का रंग लगाए होली में
कार्यक्रम में किया गया पत्रकारों का सम्मान
शिकोहाबाद । प्रैस क्लब शिकोहाबाद के तत्वाधान में पत्रकार सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन एनएच 2 स्थित एसीएमटी कॉलेज में किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी एकता सिंह ( आईएएस ) रही । वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी इंदुप्रभा सिंह, एसीएमटी ग्रुप एवं माइंड पावर यूनिवर्सिटी के फाउंडर योगेश यादव, एवं परिवार शक्ति संघ के सह संस्थापक विवेक माधव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिकोहाबाद पालिका अध्यक्ष पति अब्दुल वाहिद ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके उपरांत हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त हुए पत्रकारों का सम्मान किया गया। वही जिले के कई पत्रकारों को भी कार्यक्रम के दौरान मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों को गुदगुदाया।
कवि सम्मेलन में आए व्यंगकार प्रशांत उपाध्याय ने काव्य रचना प्रस्तुत करते हुए पढ़ा . अगर तुझे खेलनी है वास्तव में होली, तो कोई नई पिचकारी निकाल । बाल कवियत्री अपराजिता सिंह ने कहा कि वक्त गुजरता जाए हंसी ठिठोली में, हंसी खुशी का रंग लगाए होली में । हास्य कवि अनिल बेधड़क ने अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि . महंगाई इतनी बड़ी उस ने किया कमाल, मैं लाऊं बाजार से कैसे रंग गुलाल। कवि आलोक भदौरिया अर्श ने कहा . बड़े जतन से उजालों को पाल रखा है लहू जिगर का चिरागों में डाल रखा है। कवि महेश चंद्र मिश्र ने अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कुछ यूं पड़ी . रस, रूप, गंध फूलों की मुझे भी भाती है, सरहद पर आपको तो नींद नहीं आती है। मुकेश बाबू यादव ने कहा. रंगो के बादल उड़े, पड़ने लगी फुहार, इच्छाएं तक रंग गई पिचकारी की धार । इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईएएस एकता सिंह ने कहा कि इन आयोजनों से सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना बढ़ती है । प्रेस क्लब का आयोजन सराहनीय है । सीओ इंदुप्रभा सिंह ने बोलते हुए कहा कि समाज में सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन समय.समय पर किए जाते रहने चाहिए । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अब्दुल वाहिद ने कहा कि होली मिलन समारोह से हम लोगों को पहचान के साथ ही आपस में कई बातें शेयर करने का मौका मिलता है ।
इस मौके पर पत्रकार दिनेश वशिष्ठ, उमेश शर्मा, मोहम्मद आरिफ खान, प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशांक मिश्रा, क्लब के उपाध्यक्ष विकास पालीवाल, अतुल यादव, बृजेश कुमार सिंह राठौर, राममोहन शर्मा, अरुण रावत, बृजेश मिश्रा, अब्दुल सत्तार, रामप्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार, बनवारीलाल कुशवाह, कौशल राठौर, राजेश जबरेवा, मुकेश गुप्ता, मो बिलाल, चंद्र प्रकाश राठौर, बबलू खान के अलावा परिवार शक्ति संघ के सुरेश कुमार यादव एचओडी, विकास यादव, नितिन यादव, सत्येंद्र सिंह कठेरिया, पंकज यादव प्रधान, रोहित राठौर, प्रदीप यादव, शिवम यादव आदि मौजूद थे। संचालन वरिष्ठ कवि अनिल बेधड़क ने किया । आए हुए सभी अतिथियों एवं पत्रकारों का यहशशांक मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Friday, March 13, 2020
कोरोना का असर / यूपी में 22 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, परीक्षाएं चालू रहेंगी, अब तक 11 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि
एक संक्रमित रोगी का इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है।
मुख्यमंत्री की मीटिंग में कोरोनावायरस को लेकर लिया गया फैसला, महामारी घोषित नहीं किया गया
11 में से 10 संक्रमितों का इलाज दिल्ली में और एक का इलाज लखनऊ के केजीएमयू में हो रहा है
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज 22 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई भी नहीं होगी। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, वे जारी रहेंगी। सीएम योगी ने कहा-यूपी में अब तक कुल 11 पॉजिटव केस पाए गए हैं। जिनमें 10 का उपचार दिल्ली में व एक का केजीएमयू लखनऊ में उपचार चल रहा है। इनमें आगरा के सात, गाजियाबाद के दो और नोएडा व लखनऊ में एक-एक केस हैं। यह बीमारी पैनिक न हो, इसके लिए एपेडमिक एक्ट के तहत कुछ पॉवर डेलीगेट किए हैं।लेकिन महामारी घोषित नहीं किया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- कोरोनावायरस को लेकर एक माह पहले यूपी में अलर्ट जारी किया गया था। आवश्यक सतर्कता के लिए एडवाइजरी जारी हो चुकी थी। 4100 चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी गई है। हर जिले में आइसोलेशन वार्ड बने हैं। जिले स्तर पर 820 बेड आरिक्षित हैं। 24 सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज में 448 बेड आइसोलेशन वार्ड के रूप में रिजर्व हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इस वायरस के पहचान की सुविधाएं हैं। बीएचयू, अलीगढ़, लखनऊ के केजीएमयू व पीजीआई में जांच की सुविधा को पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। यूपी में पांच लैब बनाए जाएंगे। मेडिकल कॉलेजों में भी जांच, उपचार की कार्ययोजना तैयार हुई है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा शिक्षा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से इस वायरस के प्रभाव कम करने के लिए प्रयास जारी हैं।
सीएम ने कहा- यह एक संक्रामक बीमारी है। सतर्कता व सावधानी का इसमें महत्वपूर्ण रोल है। पंचायती व ग्राम्य विकास, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा विभाग व्यापक जागरुकता फैलाएगा। हर पीएचसी, सीएचसी व जिला अस्पताल स्तर पर एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एक मार्च से संचारी रोग अभियान चल रहा है। मीडिया के सभी माध्यमों के माध्यम से इस रोग के प्रति बचाव की जानकारी दी जा रही है। मेडिकल व पैरामेडिकल स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग अभियान चलाया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर सरकार प्राइवेट अस्पतालों को भी अपने नियंत्रण में ले सकता है। स्वास्थ्य विभाग इसका नोटिफिकेशन निकालने जा रहा है। उन्होंने कहा- जिसे मास्क की आवश्यकता नहीं है। वे न लगाएं। मास्क वही लगाएं जो संक्रमित या संदिग्ध है। पर्याप्त मात्रा में मास्क, दस्ताने जिले स्तर पर उपलब्ध हैं। कहीं कोई कालाबाजारी न कर पाए, इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश में पूरी स्थिति नियंत्रण में है। थर्मल एनाइलाइजर का प्रबंध नेपाल बार्डर पर किया गया है। राउंड द क्लॉक डॉक्टर आने जाने वालों पर नजर रख रही है। इस कार्रवाई को बराबर मॉनिटर किया जा रहा है। एनसीआर व उसके आसपास भी विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
Thursday, March 12, 2020
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का होली मिलन समारोह में खूब उड़ा गुलाल, बच्चों ने दी प्रस्तुति
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद तथा विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौंन, चेयरमैन सिरसागंज सोनी शिवहरे, चेयरमैन जसराना अवनीश गुप्ता
सीoपीo सिंह राठौर
शिकोहाबाद : भारतीय गुलहरे वैश्य समाज सेवी संस्था द्वारा एटा रोड स्थित बाबा तूफान सिंह गैस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौंन, चेयरमैन नगर पालिका परिषद सिरसागंज सोनी शिवहरे और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. वीएस गुप्ता ने व भारतीय गुलहरे वैश्य समाज सेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम आयोजक समिति ने सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों को गुलाल का टीका लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि होली का त्यौहार हमें आपस में सदभाव और भाईचारे के साथ रहने की सीख देता है। हमें इस अवसर पर पुरानी कटुता अथवा छोटी-छोटी बातों को भुला कर भाईचारे के साथ रहना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत दी। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, पिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Wednesday, March 11, 2020
होली मिलन समारोह पर हुआ विस्तार एक वर्ष और यूं ही निरंतर चलेगी रोटी बैंक
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने दो वर्ष पूर्व फीता काटकर किया था शुभारंभ
रोटी बैंक पर होली मिलन समारोह मे रोटी बैंक के अध्यक्ष अजय आहूजा ने एक वर्ष और यूं ही गरीब बेसहारा दिव्यांग महात्माओं को निशुल्क भोजन के साथ साथ मोहिया कराएगी अन्य सुविधाएं
शिकोहाबाद : शहर में कोई भूखे पेट नहीं रहे। इस प्रयास में जनपद फिरोजाबाद की तहसील शिकोहाबाद में रोटी बैंक लगातार लंबे समय से नि:शुल्क भोजन कराने की सेवा कर रही हैं। रोटी बैंक शहर में एटा रोड स्थित शिव मंदिर बुर्ज पर रोजाना करीब 400 गरीब बेसहारा दिव्यांग महात्मा लोगों को खिला रही है निशुल्क ताजा भोजन, यह संस्था सुबह और शाम दो वक्त लोगों की सेवा करती है। इसी क्रम में आज रोटी बैंक के अध्यक्ष अजय आहूजा सहित रोटी बैंक अन्य सहयोगी ने रोटी बैंक द्वारा दी जाने वाली निशुल्क भोजन के साथ साथ अन्य सुविधाओं को भी 1 वर्ष के लिए यूं ही निरंतर चलाने पर मोहर लगा दी ! अब रोटी बैंक एक वर्ष और यूं ही गरीब बेसहारा दिव्यांग महात्माओं को निशुल्क सुबह शाम ताजा भोजन के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी मोहिया कराएंगी!
हमारे संवाददाता सीo पीo सिंह राठौर ने
रोटी बैंक के मीडिया प्रभारी हरचरन सिंह चन्नी से इस संस्था के बारे में जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने बताया हमारी संस्था हर रोज ताजा भोजन तैयार करती है और लगभग 400 गरीब बेसहारा दिव्यांग महात्मा सुबह शाम अपनी भूख मिटाते हैं आगरा मंडल में एकमात्र यह संस्था है जो निशुल्क बिना भेदभाव के भोजन खिलाती है ईश्वर की असीम कृपा से यह संस्था लगातार 2 वर्षों से निशुल्क भोजन खिला रही है खास बात यह कि रोटी बैंक शिकोहाबाद संस्था को कई प्रतिष्ठानों से जुड़े व्यापारी समाजसेवी अपनी धन राशि का कुछ अंश देकर संचालित करते हैं।
हमारी एक रोटी बैंक संस्था में रोटी बैंक के अध्यक्ष अजय आहूजा राजीव गुप्ता का विशेष सहयोग रहता है अच्छी बात यह है कि इन समाजसेवियाें से प्रेरणा लेकर बाकी लोग भी इनके सहयोग में आगे आ रहे हैं। अपने सामर्थ के अनुसार मदद की कोशिश करते हैं। अधिकांश इस संस्था पर लोग शादी की वर्षगांठ जन्मदिन उठाबनी जैसे आदि प्रोग्राम रोटी बैंक पर गरीब बेसारा दिव्यांग महात्माओं को भोजन कराकर एवं उनकी जरूरत बन वस्तुओं को देकर मनाते हैं!
रोटी बैंक के अध्यक्ष अजय आहूजा का कहना है जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता। जीवन में तमाम दुश्वारियों के होते लोगों को दूसरे की मदद करते हैं। ऐसे लोगों को समाज में एक अलग ही नजरिए से देखा जाता है। रोटी बैंक के सभी सदस्यों ने एक मिसाल कायम की है। वे कहते हैं जब ईश्वर हमें मनुष्य का जन्म दिया तब ही उसने हमें इस लायक बना दिया और इस जीवन को लोगों की मदद में लगाना चाहिए। मदद न करने के लिए बहाने तो लाखों मिल जाते हैं पर एक बार किसी की मदद कर जो सुकून मिलता है। वह तमाम ऐशोआराम आपको नहीं दे सकते। उनके इस विचार का समर्थन समस्त जनपद करता है अधिकांश रोटी बैंक के सदस्य हर रोज शिकोहाबाद में चल रही रोटी बैंक मैं अपने हाथों से गरीबों व असहाय लोगों को भोजन कराते आ रहे हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी राजीव गुप्ता संचालक रोटी बैंक कहना है कि समाज के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा हर किसी में होना चाहिए। जो लोग समाज सेवा करते हैं वह सदैव प्रसन्न रहते हैं। उनका नाम होता है। समाज सेवा का दूसरा बड़ा लाभ यह है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। जीवन में पैसा रुपया कुछ साथ नहीं जाता बल्कि व्यक्ति द्वारा किये गये नेक कार्य ही साथ जाते हैं। दुनियां में नहीं रहने के बाद भी लोग उनको याद करते हैं। हमेशा याद रखो कि समाज में जो लोग परेशान हैं उनकी मदद करो तो आत्मिक सुख का अनुभव होगा।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रघुवर दयाल गुप्ता, संजीव आहूजा, मनोज गुप्ता, अश्वनी कुमार, सोनी गंभीर, तनु अग्रवाल, सीए अंबुज, राजीव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राजेश अग्रवा, दिनेश गुप्ता राजकुमार अग्रवाल, सीए अतुल गुप्ता, सीए वरुण सिंघल, मोहनलाल अग्रवाल, सानू चौधरी, मनोज गुप्ता, नवीन अग्रवाल ,सहित सभी संस्था के पदाधिकारी सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे!
Subscribe to:
Posts (Atom)
जनता क्यों कर रही पुलिस कप्तान व एसपी ग्रामीण राजेश कुमार की तारीफ*
*Circle* **जनता क्यों कर रही पुलिस कप्तान व एसपी ग http://dhunt.in/bXvmt?s=a&uu=0xb3b661e5f92b48c0&ss=wsp Source : "C P Singh ...
-
*Circle* **जनता क्यों कर रही पुलिस कप्तान व एसपी ग http://dhunt.in/bXvmt?s=a&uu=0xb3b661e5f92b48c0&ss=wsp Source : "C P Singh ...
-
उप जिलाधिकारी देवेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में बृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जागरूकता का आयोजन किया गया chandra prakash rathor शिकोहाब...
-
खबर 01 एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने संभाली 55 घंटे के लॉक डाउन की कमान शिकोहाबाद एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने 55 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे द...











