Friday, June 26, 2020

1 Kg घी खरीदने पर 500 gm मुफ्त कुमार डेरी शिकोहाबाद नगर की महत्वपूर्ण खबरें


खबर : 1

 जलभराव की समस्या को लेकर एटा रोड के लोगों में आक्रोश
शिकोहाबाद : जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नगर के कई मोहल्ले जलभराव से परेशान हैं। हल्की बारिश में भी कई मोहल्लों की गलियों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन के जलभराव की समस्या से त्रस्त एटा रोड और पंजाबी कॉलोनी को जाने वाले रास्ते के वाशिंदे सड़क पर आ गये। लोगों नारेबाजी करते हुए विरोध किया।नगर को जल भराव से मुक्ति दिलाने के लिए पालिका ने नालों के निर्माण में करोड़ों रुपया पानी की तरह बहा दिया है। लेकिन आज तक नगर की इस भीषण समस्या का निदान नहीं हो सका है। इसका मुख्य कारण बिना किसी योजना के नालों का निर्माण है। हल्की सी बारिश होने पर नगर के ज्यादातर मोहल्ले पानी से भर जाते हैं। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश में ही मोहल्ले में जलभराव हो गया। बारिश का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों का हजारों रुपये का सामान खराब हो जाता है। एटा रोड और पंजाबी कॉलोनी को जाने वाले रास्ते का बुरा हाल है। यहां हल्की बारिश होते ही पूरे मोहल्ले में पानी ही पानी हो जाता है। जिससे लोग घरों में कैद हो जाते हैं। लोगों के व्यापार पर भी प्रभाव पड़ता है। समस्या से आजिज स्थानीय लोग राजीव गुप्ता के नेतृत्व में एकत्रित हुए और पालिका प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की। चेतावनी दी अगर शीघ्र ही नालों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। मांग करने वालों में वरुण सिंघल, सरदार सुरेंद्र सिंह, सोनू सरदार, मोनू यादव, सोनू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मोनू गुप्ता, शिवा गुप्ता, राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता और सत्यप्रकाश शर्मा शामिल हैं।

खबर: 2

सभासदों ने शहर में हो रहे विकास कार्यों का मांगा हिसाब
शिकोहाबाद नगर पालिका के सभासद एकत्रित होकर शुक्रवार को अधिशाषी अधिकारी से मिले। सभासदों ने ईओ को एक ज्ञापन देते हुए वर्ष 2019-20 में शासन से प्राप्त धनराशि और नगर में कराये गये विकास कार्यों की बिन्दु बार जानकारी मांगी है।लॉक डाउन के चलते विगत कुछ माह से पालिकाध्यक्षा कार्यालय में नहीं आ पा रही हैं। जिसके चलते अब सभासदों में भी अंदर खाने खलबली मची हुई है। सभासद अब पालिका को संदेह की नजरों से देख रहे हैं। यही बजह है कि शुक्रवार को सभासदों ने एकत्रित होकर अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से पालिका द्वारा नगर में कराये जा रहे विकास कार्यों के साथ शासन से मिलने वाली धनराशि के बारे में जानकारी मांगी है। कोरोना महामारी में नगर पालिका द्वारा क्या उपकरण खरीदे गये और उन पर कितना व्यय किया।वर्ष 2019-20 में शासन द्वारा 14वां वित्त एवं 12वें वित्त एवं राज्य वित्त और दो प्रतिशत स्टांप शुल्क के माध्यम से कितने रुपये नगर पालिका को प्राप्त हुए। इस धनराशि को किस मद में खर्च किया गया। वर्ष 2017-18 के बाद से कितने वाहनों की खरीद हुई। 2017 से पूर्व में ठेकेदारों का कितना रुपया नगर पालिका पर बकाया था, जो जनवरी 2018 के बाद ठेकेदारों को कितना भुगतान किया गया। ठेकेदारों के नाम व कार्य स्थान की जानकारी दी जाए। जलकल विभाग में कितने कर्मचारी किस पद पर तैनात हैं। इस संबंध में ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि सभासदों ने पांच बिंदओं पर उनसे जवाब मांगा है। जिनमें से कुछ बिंदुओं का जवाब दे दिया है। शेष का शीघ्र दे दिया जायेगा।

खबर: 3

कोतवाली में लगी हैल्प डेस्क, प्रत्येक कर्मचारी की हुई स्क्रेनिंग
शिकोहाबाद : वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कर्मियों को इस बीमारी से बचाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तौमर ने कोतवाली में हैल्प डेस्क बनाई है। इस पर एक महिला पुलिस कर्मी को तैनात किया है। जो प्रत्येक दिन सभी की थर्मल स्क्रेनिंग कर उन्हें फिट घोषित किया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाने पर तैनात सभी कर्मचारियों की प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दस बजे तक थर्मल स्क्रेनिंग होगी। इसके बाद ही उन्हें ड्यूटी पर भेजा जायेगा। इसके अलावा थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पहले हाथ साबुन से साफ करने होंगे, उसके बाद ही अंदर प्रवेश दिया जायेगा। शुक्रवार को थाने के प्रत्येक कर्मचारी की थर्मल स्क्रेनिंग हुई। सर्वप्रथम प्रभारी निरीक्षक ने स्क्रेनिंग कराई। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को सैनिटाइज कराया गया। जिसके बाद ही उन्हें कार्यालय में प्रवेश दिया गया। इस कार्य के लिए एक महिला पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मियों ने अन्य लोगों को भी कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।


Saturday, June 20, 2020

एसडीएम ने मार्केट खोलने की गाइडलाइन की जारी,छोटी छोटी गलियां रहेंगी सील



20 June 2020
शिकोहाबाद नगर में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए उप - जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह ने आज 21 जून से खोले जाने वाले मार्केट को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है । उन्होंने बताया कि शहर में कुछ दिनों पूर्व कुछ लोग पॉजिटिव निकले थे, जिसके बाद नगर के मार्केट को 3 दिन के लिए पूरी तरह से सील किया गया था । इसके बाद आज 21 जून से मार्केट खोले जाने थे । उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित एकांतरण नियमों के तहत बाजार के किसी एक गली में एक दिन की तरफ की दुकान व दूसरे दिन दूसरे तरफ की दुकान खोली जाएगी । सर्राफा मार्केट विशेष प्रावधानों के तहत खुलेगा तथा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान ऐसे बैंक शाखाएं आदि पूर्व की खुलेगी । उन्होंने बताया कि डिफेंस रेडीमेड सेंटर के नाम से दुकान को जाने वाली कटरा बाजार से पुलिस चौकी होते हुए जज के आवास तक, कटरा बाजार से सब्जी मंडी वाली गली गुरजीवन मंदिर के पास मोड तक एवं पेट्रोल पंप के बगल वाली सब्जी मंडी तक दर्शन लाल वाली गली एवं बड़ी गलियों में छोटी-छोटी निकलने वाली गलियां सील रहेगी । एसडीएम ने लोगों से नियमों का पालन करने की बात कही है।

सर्वश्रेष्ठ पिता-पुत्र की जोड़ी बने अश्वनी एवं अर्चित:-



              सिरसागंज:-   आदित्य क्रिएशन कंपनी मुम्बई द्वारा सुपर डैड सुपर किड्स प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें देश विदेश से विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के डायरेक्टर आदित्य सक्सेना जी ने जानकारी देते हुए बताया की कंपनी द्वारा आयोजित इस  प्रतियोगिता को तीन कैटेगरी में रखा गया था।
प्रथम कैटेगरी में किड्स की उम्र 0 से 5 वर्ष, द्वितीय कैटेगरी  6 से 15 वर्ष एवं तृतीय कैटेगरी 16 वर्ष से ऊपर की थी । कंपनी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं की घोषणा की गई जिसमें प्रथम कैटेगरी में विनर कुनाल बंसल,द्वितीय कैटेगरी में  विनर अश्वनी कुमार जैन एवं तृतीय कैटेगरी मैं विनर सत्यप्रकाश रहे। प्रथम कैटिगरी में फर्स्ट रनर अप अमित कुमार गुप्ता, सेकेण्ड रनर अप अनुज जैन,द्वितीय कैटेगरी में फर्स्ट रनर अप विकास दुबे,दुतीय रनर अप शैलेंद्र दुबे एवं तृतीय कैटेगरी में फर्स्ट रनर अप नरेंद्र गुप्ता रहे।अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि आदित्य क्रिएशन मुम्बई आदित्य सक्सेना जी की कंपनी है जो कि मुरैना के साथ-साथ अन्य जिले देश विदेशों में अपना नाम रोशन कर रही है।यह कम्पनी अभी तक कई ऑनलाइन निःशुल्क प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है।अश्वनी एवं अर्चित जैन  की द्वितीय कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ जोड़ी बनने पर उनके परिवारीजनों, मित्रों,नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, मीडिया वर्ग आदि ने शुभकामनाएं प्रदान कीं।अश्वनी जैन ने आदित्य क्रिएशन , सभी अग्रजों एवं अनुजों का विनर बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Friday, June 12, 2020

अनलॉक -1: पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च


अनलॉक -1: पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
शिकोहबाद(चन्द्र प्रकाश राठोर )। कोविड 19 के दौरान अनलॉक -1  के नियमों को पालन कराने और व्यापारियों की सुरक्षा जागरूकता का संदेश देने के लिए शुक्रवार  एसपी ग्रामीण राजेश कुमार शिकोहाबाद क्षेत्राधिकारी इंदु प्रभा उप जिला अधिकारी नरेंद्र सिंह तथा थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर  सहित सभी चौकी के इंचार्ज  पुलिस  के जवान सड़क पर उतरे। फ्लैग मार्च किया और लोगों से घरों में रहने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील किया। फ्लैग मार्च थाने से प्रारंभ होकर दोनों बाजारों पक्का तालाब, कटरा बाजार,  एटा तिराहा, मैनपुरी तिरहा, रुकनपुर,  गढ़िया,  पडाव मोहल्ला,  बड़ा बाजार, स्टेट बैंक चौराहा,  नारायण तिराहा, तहसील तिराहा होते हुए  थाना पर आकर समाप्त हुआ बाइकों से भी पुलिस जवानों ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमणकिया। इस दौरान पुलिस लाउड स्पीकर से मास्क का प्रयोग  घरों में रहिय अनावश्यक कार्य से बाहर ना निकले आदि तरह के  संदेश भी लोगों को देती रही। एस पी ग्रामीण राजेश कुमार ने लोगों को कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को भरोसा दिलाया कि आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है। सोशल डिस्टेंसिंग सहित सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करें। बताते चलें नवागत  थाना प्रभारी सुनील कुमार  लगातार हर रोज दोनों  बाजारों में कुछ पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हैं!

Thursday, June 11, 2020

प्रशासन की गाइडलाइन न मानने पर पुलिस ने कसा शिकंजा


चन्द्रप्रकाश  राठौर
शिकोहाबाद! लॉकडाउन को हल्के में लेने और प्रशासन की बाजार को खोलने की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर गुरुवार को पुलिस ने कार्यवाही की। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जो लोग बंदी के बाबजूद दुकान खोले बैठे थे, उनमें खलबली मच गई। पुलिस ने एसे 20 दुकानदारों को पकड़ कर थाने बैठाया। बाद में दो घंटे बाद निजी मुचलके पर रिहा किया।नवागत प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने छटवें दिन अपनी कार्यशैली से व्यापारियों में खलबली मचा दी। इस दौरान पुलिस ने ऐसे लगभग 20 दुकानदारों को पकड़ लिया और उन्हें थाने बैठाया। बड़ी मात्रा में दुकानदारों को पुलिस द्वारा पकड़ कर थाने ले जाने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। धड़ाम-धड़ाम दुकानों के शटर गिरने लगे। देखते ही बंदी वाली साइड का पूरा बाजार बंद हो गया। जैसे ही दुकानदारों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई, व्यापारियों की सिफारिशें आना शुरू हो गईं। लेकिन दो घंटे बैठाने के बाद पुलिस ने सभी व्यापारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसएचओ ने कहा कि कोई भी दुकानदार साप्ताहिक बंदी और बाजार खुलने के नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उल्लंघन करने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

सरकार की 3 साल की उपलब्धियों की बुकलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ


चन्द्र प्रकाश राठोर
शिकोहाबाद ! प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार ने एक बुकलेट तैयार की है। इस बुकलेट को घर-घर वितरित करने के लिए एक अभियान चलाया जायेगा। गुरुवार दोपहर भाजपा नगर कार्यालय एटा रोड पर सांसद डॉ. चंद्रसैन जादौंन, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखबार व नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता द्वारा शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आम जनता को सांसद ने मास्क, सैनिटाइजर और बुकलेट वितरित की। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचायें। लॉकडाउन में सरकार ने जिस तरह से गरीब, मजदूर और असहाय लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ चलाईं। उससे सभी लोगों का भला हुआ है। सरकार द्वारा तीन साल की उपलब्धियों को एक बुकलेट में पिरोया गया है। इस बुक को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचा कर सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री के पत्र को वितरित करें। इसके साथ ही आम जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को सुनें और उसका निराकरण करायें। इस अवसर पर जिला महामंत्री सीए अवधेश पाठक, विष्णु सक्सेना, आनंद यादव, सतीश यादव, सुशील यादव, आलोक राठौर, दयाशंकर गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, पियूष ठाकुर, मनीष राजपूत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनुष्का पब्लिक स्कूल शिकोहाबाद ने की 3 माह की फीस माफ


शिकोहाबाद:- कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के कारण घोषित आपदा अवधि में अनुष्का पब्लिक स्कूल निकट ब्लॉक शहजलपुर शिकोहाबाद फ़िरोज़ाबाद के सभी छात्र-छात्राएं  जो स्कूल में अध्ययनरत हैं । एवं नवीन दाखिलो की 3 महीने (अप्रैल मई-जून) की फीस माफ की गई है। स्कूल की ऑनलाइन कक्षाएं 1 जुलाई 2020 से शुरू की जाएंगी। तथा विद्यालय खुलने तक
चलेंगी सभी अभिभावक अपने बच्चों का सहयोग करें एवं उनकी कक्षाओं की पुस्तकें सतीश बुक डिपो कटरा बाजार शिकोहाबाद से 1 जुलाई से पूर्व खरीदनले। नए एडमिशन 22 जून से शुरू हो रहे हैं ।और सभी अभिभावकों से विद्यालय निदेशक एवं प्रधानाचार्य की तरफ से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें मास्क लगाकर बाहर निकले।ज़रूरत पड़ने पर ही बाहर निकले।

जनता क्यों कर रही पुलिस कप्तान व एसपी ग्रामीण राजेश कुमार की तारीफ*

 *Circle* **जनता क्यों कर रही पुलिस कप्तान व एसपी ग http://dhunt.in/bXvmt?s=a&uu=0xb3b661e5f92b48c0&ss=wsp Source : "C P Singh ...